पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िडवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

िडवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीआईपी रोड पर शनिवार रात एक बाइक स्लिप होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय ये तीनों हलालपुरा बस स्टैंड से बारह नंबर बस स्टाॅप की ओर जा रहे थे। इन युवकों का घर सतना के नागौद क्षेत्र में है। भोपाल से बीई करने के बाद वे नौकरी की तलाश में थे।

कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय सौरभ उर्फ िहमांशु, 22 वर्षीय अनुज सिंह परिहार आैर 22 वर्षीय ऋषभ सिंह परिहार एक महीने से 12 नंबर स्टाॅप क्षेत्र में रह रहे थे। शनिवार रात वे तीनों घूमने के लिए बस स्टैंड गए थे। वहां से वापसी के समय ऋषभ बाइक चला रहा था। ऋषभ के अनुसार नूर उस सबाह होटल के सामने रात साढ़े तीन बजे बाइक का टायर स्लिप हो गया। वह घिसटती हुई डिवाइडर से जा टकराई। ऋषभ के अनुसार उसने वहां से अपने दोस्तों और पुलिस को इसकी सूचना दी। हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान िहमांशु और अनुज ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इन दोनों के शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए। बताया गया है कि इन तीनों ने हाल ही में मंडीदीप तथा गोविंदपुरा की कुछ कंपनियों में इंटरव्यू दिए थे।

घायल ऋषभ िसंह

सड़क हादसे में मृत िहमांशु सिंह

> राजा भोज की प्रतिमा से आगे लेफ्ट टर्न

> कोहेफिजा चौराहा का लेफ्ट टर्न

> लालघाटी से खानूगांव के बीच होटल नूर उस सबाह के पास लेफ्ट टर्न

>खानूगांव के पास लेफ्ट टर्न

>कोहेफिजा चौराहे पर अंधा मोड़

>करबला तिराहा

>वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण टर्न पर चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाता।

>सड़क पर साइन बोर्ड की कमी।

>करबला से लालघाटी तक रास्ते में स्ट्रीट लाइट की कमी।

>करबला आैर कोहेफिजा चौराहे पर निकासी नहीं होने के कारण बरसात का पानी रुकना।