- Hindi News
- खाद्य पदार्थों में मिलावट पकड़ेगी मोबाइल लैब
खाद्य पदार्थों में मिलावट पकड़ेगी मोबाइल लैब
राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए 1 नंवबर से मोबाइल फूड लेबोरेटरी चलेगी। लेबोरेटरी में फूड एनालिस्ट बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करेंगे। जांच में खाद्य पदार्थ में मिलावट मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ आॅन स्पॉट खाद्य सुरक्षा एवं मानक निर्धारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले कार्रवाई के समय मानक स्तर के खाद्य पदार्थ का नमूना देकर बच जाते हैं। इस पर जांच रिपोर्ट देर से आने की वजह से मिलावटी खाद्य पदार्थ की जानकारी ग्राहकों को नहीं मिलती। ऐसे व्यापारियों की पहचान करने के लिए मोबाइल फूड लेबोरेटरी चलाई जाएगी। जो सप्ताह में एक दिन शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चलेगी।
अगलेमहीने आएगी लैब : नईमोबाइल फूड लैब के आने से विभाग में दो मोबाइल लैब हो जाएंगीं। इससे एक लैब राज्य के अलग-अलग जिलों में खाद्य पदार्थों में मिलावट पकड़ने भेजी जा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि नई मोबाइल फूड लैब अगले महीने दिल्ली से आएगी।