- Hindi News
- दो इलेक्ट्राॅनिक मैन्युफेक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ अक्टूबर में
दो इलेक्ट्राॅनिक मैन्युफेक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ अक्टूबर में
मप्रके दो शहर भोपाल और जबलपुर के लिए मंजूर हुए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफेक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का शिलान्यास अक्टूबर में होगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को दिल्ली में इसकी जानकारी दी। केंद्र सरकार ने भोपाल के लिए 46.16 करोड़ तथा जबलपुर के लिए 38.01 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। प्रसाद ने यह भी बताया कि ईएमसी के लिए करीब 1860 करोड़ रुपए के प्रस्ताव सरकार के पास आए हैं।