गोपा पांडे आईएफएस एसोसिएशन की अध्यक्ष
विसं, भोपाल . अपरप्रधान मुख्य वन संरक्षक (एचआरडी) गोपा पांडे आईएफएस एसोसिएशन की नई अध्यक्ष बनी हैं। शनिवार को हुए चुनाव में उन्हें अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुख्य वन संरक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत तथा सचिव के पद पर मुख्य वन संरक्षक मनोज अग्रवाल की नियुक्ति हुई है। भोपाल के डीएफओ जी कृष्णमूर्ति कोषाध्यक्ष रहेंगे।