पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएसआर पर शुरू हुअा ट्रेनिंग प्रोग्राम

सीएसआर पर शुरू हुअा ट्रेनिंग प्रोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. कार्पोरेटसोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) को लेकर कई बड़े कार्पोरेट हाउसेस और सेंट्रल और स्टेट गवर्मेंट अंडरटेकिंग यानि सार्वजनिक उपक्रमों ने इंट्रेस्ट दिखाया है। इनके प्रतिनिधियों ने सीएसआर पर ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। इंडो- यूरोपियन चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (आईईसीसीआई) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स द्वारा सीएसआर पर होटल नूर उस सबाह में दो दिनी ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है।

आईईसीसीआई की डायरेक्टर अनुराधा सिंघई ने बताया कि पहले दिन रिलायंस, सांवरिया एग्रो, एनएचडीसी, बीएचईएल, लघु उद्योग निगम, आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स से आईं चीफ कन्वीनर गायत्री सुब्रह्मण्यम और आईईसीसीआई की डायरेक्टर ने प्रतिनिधियों को जानकारी दी। डायरेक्टर ने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम रविवार को भी जारी रहेगा।