पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र पेटीज खाने से हुए थे बीमार

छात्र पेटीज खाने से हुए थे बीमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. राजधानीके अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 20 छात्र बाहर से मंगाई पेटीज खाने से बीमार हुए थे। छात्रों ने संस्थान की मेस के कर्मचारी से पेटीज मंगाई थी। यह खुलासा एम्स के टेलीमेडिसिन डिपार्टमेंट के नोडल अधिकारी डॉ. सूर्या बाली ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में किया है। 20 छात्रों को फूड प्वाइजनिंग होने के मामले की डिटेल्ड रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

डॉ. बाली ने बताया कि गणेशोत्सव के समापन कार्यक्रम में नर्सिंग और मेडिकल के छात्रों ने हॉस्टल में बाहर से खाने के लिए पेटीज और स्नेक्स मंगाए थे। डॉ. बाली ने बताया कि हॉस्टल की मेस के पानी अथवा अन्य खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी होती, तो दूसरे छात्रों की तबीयत भी खराब होती। बावजूद इसके हॉस्टल के वाटर कूलर के पानी और मेस की किचन से आटे का नमूना लिया गया है।



दोनों नमूने जांच के लिए संस्थान की माइक्रो बायलॉजी लैब भेजे हैं। जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

खाद्य अधिकारियों को नहीं लेने दिए नमूने

सीएमएचओ डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि एम्स के 20 छात्रों को फूड प्वाइजनिंग होने की सूचना मिलने पर खाद्य अधिकारियों को मेस किचन और वाटर कूलर के पानी की जांच करने भेजा था। एम्स प्रबंधन ने खाद्य अधिकारियों को आटा और पानी का नमूना नहीं लेने दिया।