- Hindi News
- कमेटी की बैठक तीन माह में नहीं बुलाने पर प्रिंिसपल होंगे सस्पेंड
कमेटी की बैठक तीन माह में नहीं बुलाने पर प्रिंिसपल होंगे सस्पेंड
भोपाल. इंस्टीट्यूटमैनेजमेंट कमेटी की बैठक तीन माह में नहीं बुलाने वाले कॉलेज के प्रिंिसपल सस्पेंड होंगे। उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप में संचालित आईटीआई के उन्नयन के लिए हुई कार्यशाला में इसके सख्त निर्देश दिए। कार्यशाला शनिवार को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान उन सभी ट्रेड को बंद करने को कहा गया, जिनमें छात्रों की रुचि नहीं है। इनके बजाए उन ट्रेड्स में सीट बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जिनमें वेटिंग अधिक है।