प्रभावित होगा माशिमं में कामकाज
भोपाल. मप्रमाशिमं में सोमवार को साख सहकारी संस्था के चुनाव के दौरान बच्चों को समस्या सकती है। खासकर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के दौरान बच्चों के मार्कशीट की डुप्लीकेट के लिए आवेदन सहित अन्य काम नहीं हो सकेंगे। सहकारी संस्था के चुनाव सरकारी कार्य दिवस के दिन होने से यह स्थिति बन सकती है। अभी तक सहकारी संस्था के चुनाव सरकारी छुट्टी के दिन होते रहे हैं। यह पहला मौका है जब सरकारी कार्य दिवस के दिन यह चुनाव हो रहे हैं। माशिमं के सचिव शशांक मिश्रा ने इस मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही है। निर्वाचन अधिकारी रीता मिश्रा ने शनिवार देर शाम तक चुनाव के समय में कोई परिवर्तन होने से इंकार किया है।