वैशाली नगर में स्वास्थ्य शिविर आज
भोपाल. वैशालीनगर में रविवार सुबह 11 बजे से नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कॉलोनी के नवनिर्मित पार्क में आयोजित इस शिविर में हाइपरटेंशन, डायबिटीज एवं हार्ट से संबंधित बीमारियों का परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। शिविर में एम्स के पूर्व कंसल्टेंट डॉ. विमल छाजेड़, डॉ. बृजेश पंवार और डॉ. लीला यहा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
श्रीवास्तव के मुताबिक उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।