- Hindi News
- मालीखेड़ी में खुलेगा 40 बिस्तर का हॉस्पिटल
मालीखेड़ी में खुलेगा 40 बिस्तर का हॉस्पिटल
भोपाल.राजधानी केमालीखेड़ी में 40 बिस्तर का हॉस्पिटल जल्द शुरू होगा। अस्पताल का संचालन भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास विभाग करेगा। यह घोषणा शनिवार को गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने की। वे मालीखेड़ी स्थित गैस राहत विभाग की डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर रहे थे। कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के डायरेक्टर भोपाल गैस त्रासदी विभाग के उपसचिव केके दुबे ने बताया कि श्री गौर ने इस डिस्पेंसरी को दोबारा शुरू करने के निर्देश िदए हैं।