पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेंज में कितने शिकारी पकड़े, कंजरवेटर को नहीं है जानकारी

रेंज में कितने शिकारी पकड़े, कंजरवेटर को नहीं है जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. भोपालवन मंडल के वन कर्मचारी कितने चौकन्ने हैं इसका उदाहरण शुक्रवार को बैरसिया रेंज में देखने को मिला। कड़ैया चमर रेंज के ग्रामीणों ने चार शिकारियों को पकड़ने की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी थी। शिकारियों ने जंगली सुअर और उसके बच्चों का शिकार किया था। जब वन अमला नहीं पहुंचा तो ग्रामीण ही शिकारियों को बैरसिया के रेंज ऑफिस ले गए और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने शाम सात बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की। कर्मचारियों ने भोपाल वन मंडल के कंजरवेटर को तीन शिकारियों के पकड़े जाने की सूचना दी है।

कड़ैया चमर रेंज के रहवासी जगदीश मीणा का कहना है कि खेत की रखवाली के दौरान उसने देखा कि शिकारियों ने डंडों और कुल्हाड़ी से सुअर और उसके बच्चों को मार डाला। गांव वालों ने उसी समय चारों शिकारियों मोहन बंजारा, इंदर सिंह, ज्ञान और मुकेश को पकड़ लिया। जगदीश का कहना है कि इसकी सूचना सरपंच ,ग्रामीणों और वन विभाग को दी। इस बारे में भोपाल वन मंडल के कंजरवेटर एल कृष्णमूर्ति का कहना है कि उन्हें वन कर्मचारियों से तीन शिकारियों द्वारा जंगली सुअर का शिकार किए जाने की सूचना मिली थी। चौथे शिकारी की जानकारी क्यों नहीं दी गई, इसकी जांच कराएंगे।

गोलमें तेंदुआ, बाघ और आमला में बाघिन: समरधारेंज में एक बार फिर एक तेंदुए और बाघ ने और आमला में बाघिन और शावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वन विभाग को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी

गोल बीट में तेंदुआ और बाघ अलग-अलग जगह पर देखा है। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त के दौरान आमला में बाघिन और शावक के पगमार्क मिले हैं। हालांकि किसी भी घरेलू मवेशी के शिकार की सूचना नहीं है।