पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूझबूझ दिखाने वाली मां अौर बेटी का होगा सम्मान

सूझबूझ दिखाने वाली मां अौर बेटी का होगा सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शक्तिनगर के एक घर में घुसे हथियारबंद बदमाश को अपने साहस और सूझबूझ से भागने पर मजबूर करने वाली छात्रा अक्षिता और उनकी मां मीनाक्षी अय्यर को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को पुलिस पुरस्कार देगी।

सेक्टर टू में मकान नंबर 357 सी में रहने वाले अय्यर परिवार के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश घुस गया था। उसकी आहट सुनकर सबसे पहले अक्षिता ने मीनाक्षी को जगाया। मीनाक्षी ने तुरंत ही अपने पति सतीश और जेठ रमेश को इसकी सूचना दी। सतीश और रमेश ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए चोर को भाग जाने पर मजबूर कर दिया। बदमाश द्वारा किए गए चाकू के वार से सतीश और रमेश घायल हो गए थे।

दोपहियावाहन से पहुंचाया था अस्पताल

रमेशकी बेटी श्रेया ने मां की मदद से सतीश रमेश को अस्पताल पहुंचाया था। सोमवार को अय्यर परिवार से मिलने पहुंचे गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने मां-बेटी के साहस की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। श्री गौर नर्मदा अस्पताल भी पहुंचे और हमले में गंभीर रूप से घायल रमेश का हाल जाना।

अक्षिता अय्यर