- Hindi News
- पासपोर्ट मेला 20 सितंबर को, 18 को लेना होगा अपॉइंटमेंट
पासपोर्ट मेला 20 सितंबर को, 18 को लेना होगा अपॉइंटमेंट
भोपाल|पासपोर्ट मेलेका आयोजन 20 सितंबर को किया जा रहा है। मेले में सामान्य के साथ तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले भी भाग ले सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आवेदक को 18 सितंबर की सुबह 11 बजे अपॉइंटमेंट लेना होगा। पासपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि मेले में सामान्य पासपोर्ट के लिए 600 और तत्काल पासपोर्ट के लिए 100 अपॉइंटमेंट का स्लॉट दिया गया है। आवेदक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। आवेदकों को डीबी सिटी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर, मूल दस्तावेज उनकी फोटोकॉपी लेकर उपस्थित होना होगा।