दाऊ साहब हाॅकी प्रतियोगिता कल से
दाऊ साहब हाॅकी प्रतियोगिता कल से
भोपाल | डा.गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब स्पोर्ट्स कार्निवाल की हाॅकी प्रतियोगिात बुधवार से ऐशबाग स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें शहर के कई स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकरी अपनी विज्ञप्ति में आयोजन सचिव डाॅ. सुशील सिंह ठाकुर ने दी।
बालभारती स्कूल ने जीते 10 पदक
भोपाल | जबलपुरमें हाल ही संपन्न हुई 60वीं शालेय ताइक्वांडो में बालभारती नीलबड़ के खिलाड़ियों ने दस पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। पदक विजेताओं में अक्षिता सोलंकी, प्रशांत शर्मा, दिवाकर पटेल (स्वर्ण), सुभांषी सिंह, रक्षा मेवाड़ा, संस्कार श्रोतिया और सुधांशु मुदगल (रजत), फायजा खान, सत्यम मिश्रा और जतिन मारन (कांस्य) शामिल हैं।
नोडलतैराकी 18 को
भोपाल | आरजीपीवीनोडल तैराकी प्रतियोगिता 18 सितंबर को सागर इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एंड टेक्नाॅलाजी गांधीनगर में आयोजित की जा रही है। अगले दिन स्टेट टूर्नामेंट भी वहीं होगा।
राज्यपुलिस शूटिंग प्रतियोगिता आज से
भोपाल | मप्रपुलिस राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता मंगलवार से आयोजित की जा रही है। उदघाटन शाम 4.30 बजे गृहमंत्री बाबूलाल गौर करेंगे। 25वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल की फायरिंग रेंज में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 13 स्पर्धाएं होंगी। इसके विजेता शूटर 10 नवंबर से गुड़गांव में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।