पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमल चावला की पहली जीत

कमल चावला की पहली जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीके स्टार क्यू खिलाड़ी कमल चावला ने इंडियन ओपन के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की है। पुणे के पीवायसी हिंदू जिमखाना में आयोजित प्रतियोगिता में कमल ने ग्रुप बी के मैच में मुंबई के हसन बदामी को 4-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। कमल ने बिना एक भी फ्रेम गंवाए हसन को पराजित किया। टूर्नामेंट में देश के चार क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के 16 क्वालीफायर और टॉप 8 खिलाड़ी सहित 24 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हर ग्रुप में 4 खिलाड़ी हैं। जो आपस में लीग मैच खेलेंगे। हर ग्रुप से दो खिलाड़ी नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई करेंगे।

इंडियन ओपन में कुल 6 भारतीय खिलाड़ी वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करेंगे।