सचिन और चंद्रशेखर फाइनल में
महिला वर्ग में रागिनी और सुचिता की जोड़ी को युगल खिताब
खेलसंवाददाता | भोपाल
सचिनरावत ने नफीस को 21-10, 21-6 से और चंद्रशेखर अग्रवाल ने कमलेश राठौर को 21-9 से हराकर 19वीं रिलायंस ट्राॅफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि रागिनी चौरसिया और सुचिता गावड़े की जोड़ी महिला युगल में चैंपियन बनीं। उन्होंने फाइनल में रिनी काप्से और प्रशंसा की जोड़ी को 21-14, 21-18 से हराया। मंगलवार को पुरुष युगल और स्पोर्ट्स ग्रुप के एकल मैच खेले जाएंगे। जबकि मिश्रित युगल मुकाबले बुधवार को होंगे। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण भी बुधवार को ही होगा। इससे पहले भोपाल क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन एएस सिंहदेव से खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क के मुकेश दुबे भी उपस्थित थे।
परिणाम एक नजर में : सचिनविवि नफीस 21-10, 21-6, चंद्रशेखर अग्रवाल विवि कमलेश राठौर 21-9, सचिन विवि अंकुर श्रीवास्तव 21-8, 21-9 चंद्रशेखर अग्रवाल विवि जीतू बागरे 21-9, 21-5, विजय रांगणेकर विवि अनिल सिंह 21-6, 21-8, नफीस विवि अब्दुल नईम 21-9, 21-7, चंदशेखर अग्रवाल विवि शशि शेखर 21-10, 21-12.
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एएस सिंहदेव।