मनीषा और इमरान को टेटे खिताब
भोपाल | मनीषाने मीनू को 11-6, 5-11, 11-3, 12-10 से पराजित कर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का एकल खिताब जीत लिया। जबकि पुरुष वर्ग में इमरान कुरैशी चैंपियन बने। उन्होंने फाइनल में शिलादित्य नाग को 11-8, 11-0, 5-11, 11-9, 11-9 से हराया। जूनियर वर्ग में रोहित रोकड़े ने आशीष को 11-6, 11-7, 11-8 से हराकर खिताब जीता।
लेकसिटीने जीती वालीबॉल चैंपियनशिप : लेकसिटीशार्क्स ने पहली जेएलयू अंतर विश्वविद्यालयीन वालीबॉल चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता के फाइनल में लेकसिटी शार्क्स ने लेकसिटी हॉक्स को 2-1 से पराजित किया।