पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 साल से चक्कर कटवा रहे सहकारिता अफसर

20 साल से चक्कर कटवा रहे सहकारिता अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिसप्लॉट की आस में अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी, वह 20 साल गुजरने के बाद भी उन्हें नहीं मिला। प्लॉट की आस में वे सालों से सोसायटी और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। अफसरों मंत्रियों को जाने कितने आवेदन दिए, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। प्लॉट मिले जालसाजों पर कार्रवाई हुई। प्लॉट की आस में लोग आज भी परेशान हो रहे हैं और सरकारी दफ्तरों के रिकाॅर्ड कहते हैं कि ऐसी 4500 शिकायतों में 4350 से ज्यादा सुलझा ली गई हैं।

दैनिकभास्कर नेमंगलवार को \\\"को- ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सीएम की प|ी और मंत्री की बेटी को भी नहीं मिला प्लॉट\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मंगलवार को 200 से ज्यादा लोगों ने दैनिक भास्कर को अपना दर्द बताया। फोन कॉल्स में लोगों का दर्द था और व्यवस्था के प्रति गुस्सा भी। लोगों का सवाल है कि आखिर उनका क्या कसूर है?

दशहरे के बाद बुलाएंगे खुला मंच

^शहरमें हाउसिंग सोसायटी की शिकायतों के बारे में मैंने अधिकारियों से चर्चा की है। उनसे पेंडिंग प्रकरणों की पूरी जानकारी मंगवाई है। हम सभी प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। देखेंगे कि किस मामले का बेहतर समाधान कैसे किया जा सकता है। दशहरे के बाद हम खुला मंच बुलाकर इन प्रकरणों का निराकरण शुरू करेंगे। इसके लिए जल्द ही तारीख घोषित कर देंगे। \\\'\\\' गोपालभार्गव, सहकारितामंत्री

कहीं बेटी तो कहीं प|ी लड़ रही है हक की लड़ाई

अब इस उम्र में िकससे लड़ने जाएं

नहीं मिल रही बिल्डिंग परमिशन

हर्षवर्धन नगर निवासी रितुवाजपेयी कहतीहैं कि उनकी मां साधना पाठक ने 20 साल पहले सर्वधर्म सोसायटी सेक्टर में प्लॉट के लिए रुपए जमा किए थे। कुछ साल पहले मां का निधन हो गया। अब रितु प्लॉट के लिए परेशान हो रही हैं। कोलार निवासी जीपीशर्मा नेभी इसी सोसायटी में रुपए जमा कराए थे। पांच साल पहले उनकी मौत हो गई। उनकी प|ी धनकुंवर शर्मा बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही हैं। प्लॉट के लिए अफसरों के चक्कर काट रही हैं। फोन पर भास्कर संवाददाता से बात करते हुए श्रीमती शर्मा रूंधे गले से पूछती हैं, अब भी प्लॉट मिलने की कोई उम्मीद है क्या?

महालेखाकार अॉफिस में पदस्थ प्रशांतधवले ने1997 में रोहित गृहनिर्माण सोसायटी की सदस्यता ली और प्लॉट के लिए राशि जमा की। वर्ष 2000 के बाद सदस्य बने लोगों को भी प्लॉट मिल गए, लेकिन श्री धवले को नहीं मिला। 80 साल