पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्ति साधना का पर्व कल से

शक्ति साधना का पर्व कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्र 8 दिन : 700से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा

शक्तिकी साधना और आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू होगा। पर्व का शुभारंभ सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ होगा। पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होगी। इस बार अष्टमी नवमी तिथि एक साथ होने से नवरात्र आठ दिन के होंगे। दशहरा तीन अक्टूबर को मनाया जाएगा।

इधर, शहर में 700 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित होंगी। झांकी पंडालों में अलग-अलग राज्य शहराें के प्रसिद्ध मंदिरों की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, देवी मंदिरों में भी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यहां विभिन्न अनुष्ठान होंगे। पंडितों का मत है कि सप्तशती चालीसा आदि के नौ पाठ आठ दिन में पूरा करने के लिए अंतिम दिन दो बार पाठ करना सर्वोत्तम रहेगा।

>बरखेड़ा मेंवृंदावन का प्रेम मंदिर और मैसूर पैलेस। बिट्टन मार्केट में बेंगलुरु का राधा-कृष्ण मंदिर। न्यू मार्केट में बैंगलुरु विशालाक्षी मंडप।

>दशहरा पर अमृत सिद्धि योग: दशहराका दिन अबूझ मुहूर्त वाला होता है। इस दिन वाहन स्वर्ण आभूषण खरीदना उत्तम होता है। इस दिन शाम 5. 35 से अगले दिन 5.35 बजे तक अमृत सिद्धि योग रहेगा।

>दो दिन सर्वार्थ सिद्धि योग : ज्योतिषीअंजना गुप्ता के अनुसार 27 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से प्रारंभ होकर रात 9.50 बजे तक रहेगा। जबकि 29 सितंबर को यह सूर्योदय से रात 10.05 बजे तक रहेगा।

फोटो | एचसीवर्मा

कलाकार: ओमकारडहेरिया, छिंदवाड़ा

10 हजारवर्गफीट क्षेत्र में बन रही है झांकी

09लाखरुपए है लागत

12फीटप्रतिमा की ऊंचाई

दुर्गा उत्सव समिति, मोती क्वार्टर्स टीला जमालपुरा द्व‌ारा सजाई जा रही झांकी में ब्रह्मांड की झलक दिखाई देगी। इसमें तारा मंडल और नौ ग्रह भी होंगे। झांकी में सजे दरबार में नौ ग्रहों पर विराजमान नौ देवियां दिखेंगी।

सुबह 6.00 से 7.30 बजे-शुभ

सुबह 10.30 से 12 .00 बजे-चर

दोपहर 12 से 1.30 बजे-लाभ

दोपहर 1.30 से 3.00 बजे-अमृत

शाम 4.30 से 6.00 बजे-शुभ

शाम 6.00 से 7.30 तक-अमृत