- Hindi News
- सरकारी कोटे से भरी जाएंगी पीपुल्स कॉलेज की 87 सीटें
सरकारी कोटे से भरी जाएंगी पीपुल्स कॉलेज की 87 सीटें
पीपुल्समेडिकल कॉलेज की खाली 87 सीटों को भरने के लिए पांचवें चरण की एआईपीएमटी काउंसलिंग होगी। संचालक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) काउंसलिंग कार्यक्रम बुधवार को जारी करेंगे। राज्य सरकार ने यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लिया है। वहीं, डीएमई ने काउंसलिंग के लिए पर्याप्त समय होने के कारण मंगलवार को कोर्ट में मेडिकल में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ाने की मांग की है।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि पीपुल्स मेडिकल कॉलेज की 63 सीटों पर सरकारी कोटे से एडमिशन दिया जा चुका है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेज की सभी 150 सीटों को सरकारी कोटे से भरने के आदेश दिए थे। हालांकि चार चरण की काउंसलिंग के बाद भी 87 सीटें खाली रह गई थीं। इसके बाद पीपुल्स कॉलेज प्रबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में सीटों के खाली रहने पर आर्थिक नुकसान होने की शिकायत की थी। 17 सितंबर को सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार को 25 सितंबर तक खाली सीटों को सरकारी कोटे से भरकर प्रवेशित छात्रों की सूची कोर्ट में जमा करने के निर्देश दिए थे। प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण विनियामक समिति के ओएसडी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पीपुल्स कॉलेज की खाली सीटें भरने के लिए काउंसलिंग होगी।