पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारी सीजन में बीडीए लॉन्च करेगा प्रोजेक्ट

त्योहारी सीजन में बीडीए लॉन्च करेगा प्रोजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | त्योहारीसीजन में प्राॅपर्टी में निवेश के रुझान को देखते हुए भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) अपनी सात स्कीमों में 350 करोड़ रुपए की कमर्शियल और रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी लाॅन्च करेगा। 25 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच यह प्रॉपर्टी लॉन्च होगी। इसमें एयरोसिटी और मिसरोद फेस टू जैसी योजनाओं में बाकी रह गए प्लॉट भी दोबारा लाॅन्च किए जाएंगे। बीडीए के सीईओ कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि अक्टूबर तक कुल 2000 फ्लैट, मकान, प्लॉट और दुकानें बेची जाएंगी। लगातार तीन बार प्रॉपर्टी का विज्ञापन जारी करने के बाद आरक्षित प्रॉपर्टी अब सामान्य की श्रेणी में बदल गई हैं। अब सभी वर्गों के लोग इन प्राॅपर्टीज में बुकिंग कर सकते हैं।