पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान में मानसून की वापसी, प्रदेश से एक हफ्ते बाद विदाई

राजस्थान में मानसून की वापसी, प्रदेश से एक हफ्ते बाद विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगालकी खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ते ही देश के उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान से मंगलवार को मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इसी के साथ राजधानी समेत प्रदेश से भी 30 सितंबर तक मानसून वापसी की संभावना बन रही है। यानी इस बार राजधानी में तय वक्त एक अक्टूबर तक मानसून वापस जा सकता है।

मौसम केंद्र के मुताबिक राजस्थान के जोधपुर, गंगानगर आदि शहरों से मानसून लौटने की घोषणा हो चुकी है। अब अगले चार-पांच दिन में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि से मानसून वापस होगा। तब तक प्रदेश में भी मानसून वापसी की परिस्थितियां बन जाएंगी। वैसे अभी से ही मानसून वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बननी शुरू हो गई हैं। कमहोने लगा न्यूनतम तापमान : मंगलवारको अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस महीने का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 16 सितंबर काे न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।