पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्टिफिकेट का वेटेज बढ़ाने की मांग की

सर्टिफिकेट का वेटेज बढ़ाने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | राष्ट्रीयसेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी के सामने नौकरी में एनएसएस सर्टिफिकेट के अंकों का वेटेज बढ़ाने की मांग रखी। छात्रों का कहना है कि एनएसएस के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिविरों में भाग लेने वाले छात्रों को नौकरी में एनएसएस सर्टिफिकेट के अंकों का जो वेटेज मिलता है वो काफी कम है। जोशी ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का आश्वासन दिया। मंगलवार को जोशी बीयू के ज्ञान विज्ञान भवन में आयोजित एनएसएस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शािमल हुए थे।







कार्यक्रम में विधायक विश्वास सारंग, रजिस्ट्रार एलएस सोलंकी और एनएसएस के समन्वयक अनंत कुमार सक्सेना आदि मौजूद थे।