- Hindi News
- ईओडब्ल्यू ने बिल्डर गोयल के घर से जब्त किए दस्तावेज
ईओडब्ल्यू ने बिल्डर गोयल के घर से जब्त किए दस्तावेज
भोपाल| राजधानीके करोंद क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपए कीमत की 54 एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध रूप से आवासीय प्लाॅट काटकर उन्हें बेचने के मामले में रिमांड पर चल रहे बिल्डर अशोक गोयल के श्यामला हिल्स स्थित घर से मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने रिकाॅर्ड जब्त किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
ईओडब्ल्यू ने सोमवार को गोयल को दो दिन की रिमांड पर लिया था। आरोपी ने पाॅवर आॅफ अटाॅर्नी के जरिए भूमाफियाओं, नगर निगम, राजस्व एवं अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर यह जमीन बेची थी। ईओडब्ल्यू ने आठ सितंबर को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। मंगलवार को जब्त किए गए दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ईओडब्ल्यू अन्य विभागों के अधिकारियों आैर कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करेगी।