पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्मदिन पर फांसी लगाकर दी जान

जन्मदिन पर फांसी लगाकर दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीएके छात्र ने अपने जन्मदिन के दिन फांसी लगा ली। उसकी छोटी बहन उसे जन्मदिन की बधाई देने पहुंची तो देखा वह मां के दुपट्टे से फांसी लगा रहा था। उसने यह कदम क्यों उठाया अयोध्या नगर पुलिस को इसका पता नहीं चला है।

नर्मदा कैंपस, दुर्गेश विहार निवासी विक्रांत शर्मा पीपुल्स कॉलेज में एमबीए थर्ड सेमेस्टर का छात्र था। उसके पिता अनिल एमपी नगर में व्यापारी हैं। एएसआई वीरेंद्र तिवारी के मुताबिक सोमवार को विक्रांत का 23वां जन्मदिन था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी मां अपने कमरे में बैठी थीं। तभी उसकी बुआ की 11 वर्षीय बेटी मनुश्री उनके पास आई और विक्रांत के बारे में पूछा। मां ने बताया कि विक्रांत पहली मंजिल पर अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा है। जन्मदिन की बधाई देने के लिए मनुश्री दौड़कर उसके कमरे में पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वह छत पर जा रही थी, तभी विक्रांत उसे छत पर बने कमरे में फांसी लगाते नजर आया। घबराकर मनुश्री ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य भी वहां गए। आनन-फानन में उतारकर उसे पीपुल्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल की सूचना पर अयोध्या नगर पुलिस भी उसके घर पहुंची। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक विक्रांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।



परिवार के लोग भी इस बात से परेशान हैं कि उसने यह कदम क्यों उठाया?