पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स ने िदया धरना

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने िदया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं.भोपाल| ग्रेडपे बढ़ाने, पूरे सेवाकाल में एक प्रमोशन देने, प्रमोशन कोटा यथावत रखने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स मंगलवार को सेकंड स्टाप स्थित अंबेडकर मैदान में धरना दिया। बुधवार को यहां से रैली भी निकाली जाएगी। धरना स्थल पर हुई सभा को प्रांताध्यक्ष आरएस तोमर समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य शासन ने सब इंजीनियर्स से असिस्टेंट इंजीनियर का प्रमोशन कोटा 50 से घटाकर 33 फीसदी कर दिया। जबकि अन्य राज्य सरकारों ने ग्रेड पे 3200 और 3600 की जगह 4200 रुपए कर दिया है।





संविदा पर कार्यरत सब इंजीनियर्स को भी कई राज्यों में नियमित किया गया हैं। मप्र सरकार ने प्रमोशन की बजाय सुविधाएं कम कर दीं। इसके विरोध में कई बार संबंधित अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। यदि राज्य सरकार ने मांगें जल्द पूरी नहीं की तो बेमुद्दत हड़ताल करने पर विवश होंगे।