सुशासन भवन का लोकार्पण कल
िवसं. भोपाल | लोकसेवा दिवस के अवसर पर 25 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन भवन का लोकार्पण करेंगे। भदभदा रोड पर 8 एकड़ भूमि में फैले भवन परिसर के पहले चरण के निर्माण में 11 करोड़ 11 लाख की लागत आई है। दूसरे चरण में 9 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्माण कार्य जारी है। लोक सेवा प्रबंधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेंद्र सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में लोक सेवा पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि लोक सेवाओं की गारंटी देने वाला कानून लागू होने के बाद से अब तक करीब पौने तीन करोड़ नागरिक सेवाएं प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से एक करोड़ 39 लाख से अधिक का निराकरण ऑनलाइन से किया गया है।