सिविल जज वर्ग-2 परीक्षा 14 को
भोपाल| मध्यप्रदेशहाईकोर्ट द्वारा आयोजित सिविल जज वर्ग दो (एंट्री लेवल) परीक्षा 2014 आगामी रविवार 14 दिसंबर को हाेगी। कुल सौ पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में भोपाल शहर से करीब छह हजार परीक्षार्थी शामिल होेंगे। यह परीक्षा आॅनलाइन होगी। भोपाल में परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। शहर के मुख्य परीक्षा केंद्रों में आईईएस, ओरियंटल, ट्रिनिटी, ज्ञान गंगा, एसआईआरटी, सिस्टेक, बंसल, पीपुल्स, ट्रुबा, एनआरआई सहित अन्य कॉलेज शामिल हैं। भोपाल के साथ ही यह परीक्षा इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी हाेगी।