पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक विभाग के 85 कर्मचारियों को प्रबंधन ने दिया नोटिस

डाक विभाग के 85 कर्मचारियों को प्रबंधन ने दिया नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| टीटीनगर पोस्ट ऑफिस के सामने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करना डाक कर्मचारियों को भारी पड़ गया है। प्रबंधन ने 85 कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में दफ्तर से बाहर जाने पर नोटिस जारी किया है। साथ ही पूछा है कि क्यों उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। प्रबंधन के इस रवैये के खिलाफ डाकघर के कर्मचारी भी लामबंद हो गए हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने इस संबंध में एक बैठक भी की। कर्मचारियों का कहना है कि वे पोस्ट ऑफिस अफसरों की शिकायत मानवाधिकार आयोग समेत उच्चाधिकारियों से करेंगे। साथ ही वे हड़ताल करने पर भी विचार कर रहे हैं। इसके अलावा श्रमिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा।