- Hindi News
- इंदौर | शहरकी सड़कों पर आठ दिन पहले दिखे तेंदुए
इंदौर | शहरकी सड़कों पर आठ दिन पहले दिखे तेंदुए
इंदौर | शहरकी सड़कों पर आठ दिन पहले दिखे तेंदुए को तलाशने में भोपाल से आया खोजी कुत्ता जैकी भी असफल रहा। नगर निगम के प्रोटोकाल अफसर के घर से उसने सर्चिंग शुरू की। आंगन में तो उन सभी जगह पर गया जहां तेंदुआ घूमा था, लेकिन उसके बाद वह तेंदुए की गंध नहीं पकड़ पाया। तेंदुआ जू की तरफ दौड़ता दिखा था, लेकिन जैकी उसकी विपरीत दिशा में पहुंच गया। वह बस्ती में जा घुसा, जबकि तेंदुआ वहां गया ही नहीं था।