- Hindi News
- दो पक्षों में पथराव, कई गाड़ियों के कांच टूटे
दो पक्षों में पथराव, कई गाड़ियों के कांच टूटे
भोपाल| करोंदके पास एक धार्मिक स्थल के पास की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ने से तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इस दौरान कई गाड़ियों के कांच टूट गए। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति पर नियंत्रण पाया। जानकारी के मुताबिक धर्मस्थल के पास की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला रहा था।