सदन में नजर आए फरार विधायक जालम सिंह
विसं. भोपाल| नगरीयनिकाय चुनाव के दौरान गोटेगांव में हुई हिंसा के आरोपी फरार भाजपा विधायक जालम सिंह बुधवार को विधानसभा में नजर आए। जालम दोपहर करीब एक बजे अचानक विधानसभा पहुंचे।
पत्रकारों से चर्चा में जालम सिंह ने कहा कि गोटेगांव में हुई हिंसा की जांच के लिए एसआईटी गठित हो गई है। अब एसआईटी जांच करेगी, इसलिए वे फरार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन पर झूठा प्रकरण बनाया गया है। 19 नवंबर को गोटेगांव में भाजपा के दो गुटों में हुए संघर्ष में जम कर हथियारों का उपयोग हुआ था और दस लोग घायल हो गए थे। जालम सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था।