हज यात्रियों ने की क्लेम की तैयारी
भोपाल| हजयात्रा से लौटते समय जिन यात्रियों का सामान गुम हो गया था, उनको एयर इंडिया से क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए मप्र हज कमेटी क्लेम करने की तैयारी कर रही है। कमेटी के अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन के अनुसार ऐसे यात्रियों की संख्या 22 है, जिनका सामान गुम हो गया है।
इस लगेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी एयर इंडिया की थी। बैग (लगेज) गुम होने पर क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की शर्त एयर इंडिया से हुए करार में शामिल है।