परिचय सम्मेलन के पंजीयन 15 तक
भोपाल| अग्रवालयुवा चेतना सोसायटी द्वारा 11 जनवरी को मानस भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों को महाराजा अग्रसेन समाजसेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के अनुसार परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल फोन नंबर 9425008932 पर संपर्क कर सकते हैं।