बीयू डेवलप करेगा अपना इनोवेशन सेंटर
भोपाल | बीयूअपने यहां प्रस्तावित इनोवेशन सेंटर को स्थापित करने के लिए अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की सहायता लेगा। आगामी 17 दिसंबर को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की बायोसाइंस की प्रोफेसर डॉ. लिंडा बीयू के दौरे पर होंगी। इस दौरान वे यहां की फैकल्टी के साथ ही स्टूडेंट्स से भी मुलाकात करेंगी।