नाबालिग को एसएमएस भेजने वाले को जेल
भोपाल| नवींकक्षा में पढ़ने वाली लड़की को अश्लील एसएमएस भेजने और अश्लील बातें करने वाले युवक संतोष सिंह को अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है। मंगलवार को न्यायाधीश सईदा बानो रहमान ने यह फैसला सुनाया।
मामले के अनुसार नवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसके मोबाइल फोन पर अक्सर अश्लील एसएमएस आया करते थे। उसी मोबाइल नंबर से एक युवक फोन पर नाबालिग छात्रा से अश्लील बातें किया करता था। छात्रा ने अपने पिता के साथ जाकर साइबर क्राइम सेल में इसकी लिखित शिकायत की थी। साइबर सेल ने मोबाइल फोन की लोकेशन लेकर रीवा निवासी संतोष सिंह को गिरफ्तार किया था।