माशिमं पर कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन
भोपाल| मप्रकर्मचारी मंच मांगों को लेकर गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल पर प्रदर्शन करेगा। मंच से जुड़ी ओपन बोर्ड समिति का आरोप है कि प्रभारी संचालक प्रभात राज तिवारी के कर्मचारी विरोधी रवैए को लेकर कर्मचारी वर्ग में नाराजगी है। मप्र कर्मचारी मंच राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद समिति की अध्यक्ष सरिता वर्मा का कहना है कि दैनिक वेतन भाेगी कर्मचारियों को विशेष भत्ता देने का आदेश जारी नहीं किया जा रहा है।