- Hindi News
- मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी ने जीता खिताब
मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी ने जीता खिताब
मप्रराज्य महिला हॉकी अकादमी ने राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता (द्वितीय समूह) का खिताब जीता। चित्रदुर्गा (कर्नाटक) में आयोजित प्रतियोगिता में अकादमी की टीम ने उप्र को 2-0 से शिकस्त दी। मप्र अकादमी की आेर से दीक्षा ने पहला और उपासना ने दूसरा गोल किया। हाॅफ टाइम तक अकादमी की टीम 2-0 से आगे थी। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मैच में अकादमी ने कर्नाटक को 3-2 से हराया। खिलाड़ियों ने हॉकी कोच परमजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। टीम की सफलता पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
पदक के साथ विजेता मप्र राज्य अकादमी की खिलाड़ी।