- Hindi News
- टीआई ने कहा था रुपए तो लगेंगे जैसा भारत बोले, वैसा करते जाओ
टीआई ने कहा था- रुपए तो लगेंगे जैसा भारत बोले, वैसा करते जाओ
तारीख-10दिसंबर। स्थान-पिपलानीगुरुद्वारेके पास। समय-रातकरीब पौने नौ बजे। पिपलानी थाने का एएसआई भारत सिंह तोमर वहां प्रॉपर्टी डीलर विजय श्रीवास्तव और उसके पार्टनर मुनीश कुमार मलिक के साथ खड़ा हुआ था। उन्हें टीआई सुबोध कुमार सिंह तोमर का इंतजार था। कुछ ही देर में टीआई थाने की जीप ड्राइव करते हुए वहां पहुंचे। श्रीवास्तव ने अपने पास छिपा ऑडियो रिकाॅर्डर ऑन कर दिया। शुरुआती बातचीत के बाद टीआई मुद्दे पर गए। श्रीवास्तव को धमकाने के अंदाज में बोले ‘तुम्हारे काम ही ऐसे हैं। तुम जमीन विवाद में उलझे हुए हो। वो तो मुनीश बीच में है, इसलिए मैं मदद कर भी रहा हूं। मामला सुलझाना है तो रुपए तो लगेंगे। आगे जैसा भारत सिंह बोले, वैसा-वैसा करते जाओ।’
इस बीच श्रीवास्तव लगातार बाेलते रहे कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। उन्हें फंसाया जा रहा है, लेकिन टीआई का धमकाना जारी था। उन्होंने श्रीवास्तव से कहा ‘तुम जमीन के मामले में उलझ गए हो, कोई रास्ता भी नहीं है। मामले में बचना चाहते हो तो पांच लाख रुपए लगेंगे।’
करीब 10 मिनट की बातचीत की रिकॉर्डिंग श्रीवास्तव ने लाेकायुक्त पुलिस को दी। इस रिकॉर्डिंग के आधार पर टीआई और एएसआई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। शनिवार को एएसआई को उस समय पकड़ लिया गया, जब वह मुनीश से रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपए ले रहा था।
सुबोध सिंह तोमर
आरोपी पिपलानी टीआई तोमर को लोकायुक्त पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। रविवार को तोमर पुलिस लाइन में रिजर्व ड्यूटी पर रहे। उन्हंे शनिवार को लाइन अटैच कर दिया गया था।