एक करोड़ से ज्यादा बच्चे आज देंगे टेस्ट
नसं,भोपाल| प्रदेशके सरकारी प्राइमरी मिडिल स्कूलों में सोमवार से प्रतिभा पर्व की शुरुआत होगी। इसके तहत प्रदेश के सवा लाख स्कूलों में एक करोड़ से ज्यादा बच्चों का टेस्ट लेकर उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन किया जाएगा।
भोपाल जिले के 1200 से ज्यादा स्कूलों में करीब डेढ़ लाख बच्चे इस टेस्ट में शामिल होंगे। देर शाम तक टेस्ट होने के बाद बच्चों का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी स्कूलों में होने वाले प्रतिभा पर्व का मूल्यांकन करने पहुंचेंगे।