पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल छंटते ही बढ़ने लगी ठंड 24 डिग्री के करीब आया पारा

बादल छंटते ही बढ़ने लगी ठंड 24 डिग्री के करीब आया पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादलछंटने के साथ ही राजधानी में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से ठंड का असर बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

बीते दो दिनों से शहर में हो रही बारिश रविवार को थम गई। सुबह धुंध तो थी, लेकिन आसमान साफ हो जाने से वह जल्दी छंट गई। दिनभर धूप खिली रहने के बावजूद लगातार ठंड का अहसास होता रहा। अधिकतम तापमान भी शनिवार के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम केंद्र के मुताबिक, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को यह 25.4 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान शनिवार की तरह 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।











मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि पश्चिमी मप्र में बना ऊपरी हवा का चक्रवात अब उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। इसी वजह से आसमान साफ हो गया है और उत्तर पश्चिमी हवाएं आने लगी हैं। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी की वजह से ये हवाएं अपेक्षाकृत अधिक ठंडी हैं। इसी वजह से अब तापमान में गिरावट आने की उम्मीद बढ़ गई है।

मौसम विज्ञानी एसके डे ने बताया कि अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। ऊपरी हवा का चक्रवात एक-दो दिन में पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसके बाद शहर में पूरी तरह उत्तरी दिशा से हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।