साल का अाखिरी विवाह मुहूर्त आज
नसं,भोपाल| इससाल विवाह मुहूर्त का सोमवार को आखिरी दिन है। मंगलवार से खरमास शुरू होने पर एक माह मुहूर्त नहीं रहेंगे। पं. भंवरलाल शर्मा के अनुसार विवाह मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से प्रारंभ होंगे, जो 25 फरवरी तक होंगे। आगामी 26 फरवरी से होलाष्टक शुरू होने पर मुहूर्त नहीं रहेंगे। मुहूर्त फिर होली के बाद सात मार्च से प्रारंभ होंगे।