- Hindi News
- मुख्यमंत्री करेंगे नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का स्वागत
मुख्यमंत्री करेंगे नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का स्वागत
भोपाल| मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान शांति का नोबल पुरस्कार पाने वाले कैलाश सत्यार्थी का 17 दिसंबर को स्वागत और सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास पर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर आयोजित होगा। नार्वे के ओस्लो में 10 दिसंबर को सत्यार्थी को नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया था। वे मंगलवार को दक्षिण एक्सप्रेस से सुबह 9 बजे अपने जन्मस्थान विदिशा पहुंचेंगे। अगले दिन वे भोपाल आएंगे।