पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनिट में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 18 को, जुटेंगे 5 देशों के वैज्ञानिक

मैनिट में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 18 को, जुटेंगे 5 देशों के वैज्ञानिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|माैलाना आजादराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(मैनिट) में 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक वाटर रिसोर्सेज एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें चीन, अमेरिका, जर्मनी, मलेशिया समेत 5 देशों के वैज्ञानिक जुटेंगे। कॉन्फ्रेंस के को-ऑर्डिनेटर एचएल तिवारी ने बताया कि आईआईटी मुंबई सहित चार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की मदद से यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इसमें जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव समेत 25 विषयों पर लगभग 291 रिसर्च पेपर पढ़े जाएंगे।

















तिवारी ने बताया कि चीन, अमेरीका, जर्मनी और मलेशिया के करीब 13 वैज्ञानिक इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।















मप्र के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।