- Hindi News
- प्राॅपर्टी फेयर भी तय करेंगे जमीन की कीमत
प्राॅपर्टी फेयर भी तय करेंगे जमीन की कीमत
कलेक्टरगाइडलाइन के तहत प्रॉपर्टी की कीमतें साल भर में लगे प्रॉपर्टी फेयर की कीमतों, बैंक ट्रांजेक्शन और रजिस्ट्री दस्तावेजों की रिपोर्ट के आधार पर प्रस्तावित की जाएंगी। इसके अलावा पंजीयन राजस्व अधिकारी मैदानी सर्वे करके कीमतों के संबंध में एक अलग रिपोर्ट बनाएंगे। दोनों रिपोर्ट के मिलान के बाद एक रिपोर्ट तैयार होगी। कलेक्टर निशांत वरवड़े का कहना है कि पिछले साल आई आपत्तियों का ध्यान रखते हुए कोशिश यही होगी कि वैज्ञानिक प्रणाली से कीमतें तय हों। शहर के किसी भी हिस्से में प्राॅपर्टी की कीमत बाजार मूल्य से ज्यादा नहीं होगी।
कलेक्टर गाइडलाइन के तहत कीमतें तय करने के लिए यह भी देखा जाएगा कि साल भर में किन-किन हिस्सों में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदी-बेची गई है। जिस हिस्से में ज्यादा खरीद-फरोख्त हुई है, वहां कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा शहर के बाकी हिस्सों में 10 फीसदी से ज्यादा कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी। कीमतों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव देने वाले उपपंजीयक को उसका तर्क भी बताना होगा। संभवत: अगले हफ्ते पंजीयन अधिकारियों की इस संबंध में एक बैठक होगी। इसके बाद विधिवत रूप से दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उपमूल्यांकन समिति की बैठक की तारीख तय होगी। जिला पंजीयक शैलेष गुरु ने बताया कि पंजीयन अधिकारियों ने कीमतें तय करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
अब बैठक की तारीख तय होने का इंतजार है। 15 दिसंबर को पांच जिलों में ई-पंजीयन व्यवस्था शुरू होने के बाद फिर कलेक्टर गाइडलाइन की प्रक्रिया शुरू होगी।
-----
प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी का निर्धारण करने के लिए सरकार खुद जमीन की कीमतें तय करती है। कीमतों का निर्धारण तीन स्तर पर होता है। सबसे पहले जिला पंजीयक की अध्यक्षता वाली उपमूल्यांकन समिति कीमतें प्रस्तावित करती है। इसके बाद जिला मूल्यांकन समिति और फिर केंद्रीय मूल्यांकन समिति इसे अंतिम रूप देती है। बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2015 से प्रभावी होगी।
^हमारी कोशिश होगी कि जमीन की कीमतें बाजार मूल्य के बराबर हों। कहीं भी बाजार मूल्य से ज्यादा कीमतें प्रस्तावित नहीं की जाएंगी।\\\'\\\' निशांतवरवड़े, कलेक्टर
नीलबड़, बावड़ियाकला, कटारा, छान, दीपड़ी, समरधा, होशंगाबाद रोड एयरपोर्ट के पास की कॉलोनियां।