स्कूलों में बनेंगे जाति प्रमाण-पत्र
जातिप्रमाण-पत्र बनाने में रहीं दिक्कतों के चलते जिला प्रशासन अब स्कूलों में कैंप लगाएगा। इसमें प्रायवेट सरकारी दोनों स्कूलों के छात्रों के प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे।
कैंप में जिला प्रशासन के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर आवेदन लेंगे। इन कैंपों में लोकसेवा केंद्र के कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। दरअसल, जाति प्रमाण-पत्र बनाने के मामले में भोपाल जिला काफी पिछड़ गया था। जाति प्रमाणपत्र के लिए लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत किए गए 170 से अधिक आवेदन तो निर्धारित समय सीमा से ज्यादा समय से पेंडिंग पड़े हैं।
यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि कलेक्टर निशांत वरवड़े ने स्कूली छात्रों के जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया है।
अधिकारियों से कहा गया है कि वे कैंप में ही छात्रों उनके अभिभावकों के पूरे दस्तावेज चेक करने का काम पूरा कर लें।