बढ़ा हुआ किराया आज से होगा लागू
नसं. भोपाल| इंडियनरेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के माध्यम से चल रही भारत दर्शन ट्रेनों के किराए में की गई बढ़ोतरी सोमवार से लागू होगी। इन स्पेशल ट्रेनों में अब हर यात्री से 500 की जगह 800 रुपए रोजाना किराया लिया जाएगा। इसके अलावा भारत दर्शन ट्रेनों में एक एसी कोच भी लगेगा। एसी कोच में रोजाना के हिसाब से 1100 रुपए यात्रा करने के लिए जाएंगे। आईआरसीटीसी के मैनेजर टूरिज्म डॉ. अच्युत सिंह ने बताया कि भारत दर्शन ट्रेनों में अब हर महीने स्लीपर श्रेणी के दो कोच भी जोड़े जाएंगे। दिसंबर में दो, जनवरी में फिर दो और फरवरी में फिर दो स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।