पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीवा पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता

रीवा पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | रीवाने भोपाल को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर हीरालाल गायकवाड़ ट्राफी अंतर संभागीय अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि भोपाल की चुनौती पहले ही मैच के बाद थम गई। बाबे आली मैदान पर खेले गए इस चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन भोपाल ने पहले खेलते हुए 153 रन बनाए थे, जवाब में रीवा ने 219 रन बनाए। भोपाल ने दूसरी पारी में 203 रन बनाकर रीवा के सामने 137 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा था, लेकिन लगातार दो दिन की बारिश के चलते अागे मैच संभव नहीं हो पाया और रीवा पहली पारी में मिली 66 रनों की बढ़त के आधार पर जीत गया। भोपाल के मन दुबे मैन ऑफ मैच रहे, उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाए। उन्हें मैच के पर्यवेक्षक नरेंद्र नारंग ने पुरस्कृत किया।

पुरस्कार ग्रहण करते मन दुबे।