पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"विविधताओं से भरा है भारत\'

\"विविधताओं से भरा है भारत\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलएकेडमी ऑफ साइकोलॉजी (एनएओपी) के 24वें नेशनल कन्वेंशन का रविवार को समापन हुआ। NITTTR में आयोजित कन्वेंश में दुनियाभर के 300 से ज्यादा डेलिगेट्स शामिल हुए। यहां 350 से अधिक रिसर्च पेपर्स प्रेजेंट किए गए।

युवाओंपर जताई चिंता

कन्वेंशनमें पेस यूनिवर्सिटी, अमेरिका की प्रो. सोनिया सचदेव ने ‘ग्लोबलाइजेशन, स्ट्रेस एंड यूथ इन अरबन इंडिया’ विषय पर अपनी बात रखी। युवाओं पर की गई रिसर्च के आधार पर उन्होंने कहा कि पॉजिटिव सोच रखने वाले लोगों के लिए \\\"ग्लोबलाइजेशन\\\' के मायने \\\"ग्लोबल विलेज\\\' से हैं। वहीं, निगेटिव सोच रखने वालों के लिए यह \\\"संसाधनों और बाजार की प्रतिस्पर्धा\\\' हो सकती है। साल 2020 तक भारत में युवाओं की संख्या विश्व में सर्वाधिक होगी। एेसे में कुछ आंकड़े चौंकाने और चिंतित करने वाले हैं। इनमें 15 से 21 साल के युवाओं की आत्महत्या करने की दर भी अधिक है। इसके अलावा उन्होंने लड़के-लड़कियों के बीच में होने वाले भेदभाव, देश में पोषण की स्थिति पर भी अपनी बात रखी।

प्रो. सोनिया सचदेव

national event

यह देश अनोखा

नेशनल कन्वेंशन में विक्टोरिया यूनिवर्सिटी आॅफ वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) के रिसर्च स्कॉलर रोनाल्ड फिशर भी हिस्सा लेने आए। इस मौके पर उन्होंने साइकोलॉजी पर अपने विचार रखे। वे भारत की परंपराओं से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, \\\"भारत विविधताअों से भरा देश है।\\\' रोनाल्ड, देशभर में होने वाले मेले, धार्मिक आयोजनों आदि में जाकर लोगों की साइकोलॉजी पर स्टडी कर रहे हैं। वे ऐसे स्थानों में हेल्थ बेनिफिट्स पर भी स्टडी कर रहे हैं।