बर्ड वॉचिंग कैंप में रजिस्ट्रेशन ओपन
सिटी रिपोर्टर वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और भोपाल बर्ड्स संस्था की ओर से 25 दिसंबर (गुरुवार) को बर्ड वॉचिंग कैंप का आयोजन किया गया। केरवा ईको नर्सरी में होने वाले इस कैंप में स्थलीय और जलीय पक्षियों को वॉच करने के साथ उनसे संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। कैंप में केवल 30 प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ बेसिस पर होंगे। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए पार्टिसिपेंट्स 9826572782 और 9424492454 नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।